फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की कटऑफ में ज्यादा उछाल की संभावना कम

Thu, 15 Jun 2017 09:29 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीएसटी पर सरकारों को कम टैक्स का रिस्क लेना पड़ेगा: सिसोदिया 
-सिसोदिया जीएसटी की दर में 2 फीसदी आगे बढ़े, कहा 10 फीसदी की बजाय 12 फीसदी कर लें सभी दरें      
-विधानसभा 10 फीसदी जीएसटी दर करने का प्रस्ताव पास किया था      
-मनीष सिसोदिया ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे      
-वैट आयुक्त ने बताया कि छोटी कारों में 3 फीसदी और लग्जरी कारों में 10 फीसदी तक घट जाएगा टैक्स 
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों को इस साल कटऑफ राहत दे सकती है। क्योंकि डीयू की कटऑफ में ज्यादा उछाल आने की संभावना नहीं है। हालांकि, इकोनामिक्स की डिमांड बढ़ने के कारण इस कोर्स की कटऑफ में 0.25 से 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन


सेंट स्टीफंस कॉलेज की कटऑफ लिस्ट ने डीयू की कटऑफ की स्थिति लगभग साफ कर दी है। स्टीफंस में जिस तरह से उतार-चढ़ाव है। ऐसा ही स्तर डीयू कटऑफ में भी दिख सकता है। डीयू के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज की कटऑफ ने डीयू कटऑफ का रुझान काफी हद तक साफ कर दिया है। 
  
अधिकारी की मानें तो बीते साल के मुकाबले में इस साल बारहवीं में छात्रों के कम अंक आए हैं। डीयू में पंजाब, हरियाणा, बिहार व यूपी से काफी आवेदन आते हैं। वहां के बच्चों के ज्यादा बेहतर अंक नहीं आए हैं। जिसका असर कटऑफ पर दिखाई देने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं इस बार डीयू में बीते साल के मुकाबले में आए आवेदन की संख्या में भी कमी हुई है। इस साल विभिन्न बोर्ड के रिजल्ट में ज्यादा बेहतर अंक नहीं आ पाए। लिहाजा प्वाइंट-प्वाइंट पर छात्रों के बीच टक्कर होगी।

अधिकारी की मानें तो सेंट स्टीफंस कॉलेज की कटऑफ पर ही गौर करें तो इकोनामिक्स में ही उछाल देखने को मिली है जबकि अन्य कोर्सेज की कटऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 0.75 तक की कमी हुई है।

वहीं इतिहास, दर्शनशास्त्र की कटऑफ में भी कमी देखने को मिली है। जिसका असर डीयू की कटऑफ में इन कोर्सेज पर देखने को मिल सकता है, जबकि साइंस कोर्सेज की कटऑफ बीते साल की तरह ही रहने का अनुमान है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें