शिक्षा विभाग की ओर से शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल अनिवार्य किया जा चुका है। शहर के कई प्राइवेट स्कूलों ने एडमिशन प्रक्रिया का नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।
30 नवंबर तक सभी स्कूलों को दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करनी होगी। वीरवार तक स्कूलों ने एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) में दाखिले के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
अभिभावकों को एक दिसंबर से इन स्कूलों में आवेदन फार्म जमा होने शुरू होंगे। सेक्टर-26 स्थित शहर के सबसे महंगे स्कूल स्ट्रॉबेरी फिल्ड ने भी केजी की 160 सीटों पर दाखिले के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी अनुसार 2017-18 सत्र के लिए केजी में दाखिले के लिए नौनिहालों का जन्म एक अप्रैल, 2011 से 31 मार्च, 2012 के बीच होना चाहिए। केवल इस समय सीमा में आने वाले बच्चें के आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
केजी दाखिले की एडमिशन फीस फीस ही 80 हजार घोषित की गई है। स्ट्रॉबेरी फिल्ड में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म 1 दिसंबर से मिलेंगे। अभिभावकों को 12 दिसंबर तक दोपहर 3 से 5 बजे तक सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन फार्म जमा करने होंगे।
अभिभावकों को कॉन्वेंट स्कूलों के एडमिशन नोटिस का इंतजार
निजी स्कूल
- फोटो : concept photo
स्कूल लकी ड्रा से दाखिला देगा। 24 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे जारी होगी। अभिभावकों को 7 से 10 फरवरी के बीच सुबह 10 से 3 बजे तक फीस जमा करनी होगी। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-41 और सेक्टर-45 स्थित अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल ने भी एंट्री लेवल पर दाखिले का नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी अनुसार इन दोनों स्कूलों में प्री-नर्सरी की 60-60 सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। उधर सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने 15 नवंबर से ही एंट्री लेवल दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नर्सरी में दाखिले के लिए 5 दिसंबर तक भरे हुए आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। विवेक हाई स्कूल प्वाइंट सिस्टम के तहत एडमिशन देता है।
सेक्टर-24 स्थित स्ट्रॉबेरी फिल्ड की जूनियर विंग में प्ले क्लास में दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जानकारी अनुसार 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक जन्मे बच्चों के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्कूल 10 और 12 दिसंबर को दोपहर 2.30 से 4 बजे के बीच आवेदन फार्म स्वीकार करेगा। स्कूल ने एडमिशन फीस 29 हजार और ट्यूशन फीस 57,600 रुपये तय की है।
अभिभावकों को कॉन्वेंट स्कूलों के एडमिशन नोटिस का इंतजार :
ट्राइसिटी के अभिभावकों को सबसे अधिक इंतजार चंडीगढ़ के चार कॉन्वेंट स्कूल सेंट जोंस, कार्मल कॉन्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस में दाखिले के नोटिस को लेकर है। इन स्कूलों में केजी और यूकेजी की करीब 730 सीटों के लिए 1 दिसंबर से आवेदन फार्म आमंत्रित किए जाएंगे।
हर साल इन सीटों के लिए 5 हजार से अधिक आवेदन आते हैं। सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल कविता दास के अनुसार 1 दिसंबर से आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।