फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, जमा कराएं फीस

Mon, 25 Jul 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 40 गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली काउंसलिंग में दाखिला नहीं पाने वाले काफी स्टूडेंट को दूसरी बारी में दाखिला मिल गया है। मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कट ऑफ सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन


दूसरी काउंसलिंग में भी इस स्कूल में साइंस संकाय में 10, कामर्स में 9.20 कट ऑफ रहा है। सेक्टर-16 गवर्नमेंट स्कूल में साइंस में 8, कामर्स में 8.60 और आर्ट्स में 8.80 कट ऑफ रहा।

सेक्टर-35 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में साइंस में कट ऑफ 7.20, कामर्स में 6.60 और आर्ट्स में 6.20 सीजीपीए रहा। सेक्टर-37 गवर्नमेंट मॉडल में साइंस में 7.80 कामर्स में 8.80 और आर्ट्स में 7.40 सीजीपीए कट ऑफ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स को अब 25 से 27 जुलाई तक संबंधित स्कूल में सुबह 9 से 1 बजे तक फीस जमा करानी होगी। दूसरी काउंसिलिंग की वेटिंग लिस्ट 10 अगस्त तक मान्य होगी। हर सोमवार खाली सीटों की जानकारी सभी स्कूल नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें