फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 53 सेंटरों में 9551 युवाओं ने दिया सेट

Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कुल 15 हजार 844 लोगों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षक भर्ती पात्रता के लिए रविवार को प्रदेश के 53 केंद्रों पर स्टेट एलिजिबिल्टी टेस्ट (सेट) लिया गया। इस परीक्षा में 9551 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 5293 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए कुल 15 हजार 844 लोगों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। परीक्षा के लिए शिमला में 13 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, सोलन में 7, मंडी में 13 और कांगड़ा जिले में भी 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग में सेट के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने बताया कि सेट के लिए दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

ये आवेदन केमिकल साइंसेज, अंग्रेजी, लाइफ साइसेंज, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, संगीत, फिजिकल साइंसेज, फिजिकल एजूकेशन, समाज शास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंसेज, पर्यटन प्रबंधन और जन संचार एवं पत्रकारिता विषयों के लिए मांगे गए थे। चौहान ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट अगस्त महीने के अंत तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


155 अंक चाहिए पात्रता के लिए
सेट में 350 अंकों के तीन पेपर हुए। सहायक आचार्य की परीक्षा के लिए योग्यता हासिल करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को पहले पेपर में 40, दूसरे में भी 40 और तीसरे में 75 अंक लेने होंगे। आरक्षित वर्गों को पहले पेपर में 35, दूसरे में भी 35 और तीसरे में 60 अंक लेने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें