फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने के लिए 94 सीनेटर नहीं हुए सहमत, जानिए क्यों

Wed, 12 Sep 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा 94 सीनेटरों की असहमति के कारण नहीं मिल पाया है। इसी कारण 100 करोड़ रुपये की ग्रांट भी रुकी हुई है। जबकि केंद्रीय यूनिवर्सिटियों को यह ग्रांट मिल रही है। पीयू में 7वां वेतन आयोग लागू नहीं सका है। पीयू में सातवां वेतन आयोग लागू करवाने के लिए वीसी एमएचआरडी मिनस्टिर से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। पीयू की सीनेट और सिंडीकेट की मीटिंग में फंड की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। सभी सीनेट मेंबर्स पीयू को केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन


चुनाव के समय उठते हैं मुद्दे
पीयू की ओर से पुटा चुनाव में भी प्रोफेसर्स की ओर से यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन सीनेट के मेंबर्स की ओर से अगर इस पर सहमति मिल गई होती तो यह लागू भी हो जाता। पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर राज कुमार से सातवां वेतन आयोग लागू करवाने को लेकर पुटा प्रधान राजेश गिल की ओर से ज्ञापन भी दिया जा चुका है, लेकिन इसके आड़े फंड की कमी आ रही है।

बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में पीयू का बजट 28 करोड़ बढ़ा दिया गया है। लेकिन सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए यह बजट चाहिए। पीयू की ओर से इसके अंतर्गत एक हजार से अधिक कर्मचारी आते हैं। पीयू के पर्वू वीसी अरुण ग्रोवर ने सीनेट में यह मांग की गई कि पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाया जाए, लेकिन सीनेट और सिंडीकेट के मेंबर्स की सहमति नहीं बन पाई। इसलिए इस प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें