फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक साथ सीटेट और एनडीए एग्जाम, 28 हजार ने दी परीक्षा

Sun, 18 Sep 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एग्जाम देने आए युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार को एक साथ दो एग्जाम हुए। सीटेट और एनडीए का, जिसके लिए 43 केंद्रों पर 28 हजार युवा परीक्षा देने पहुंचे। दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुई जिसमें 28 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। एनडीए की परीक्षा का संचालन करने वाली यूपीएससी ने इसके लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए थे। जिसमें करीब 17 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


इस परीक्षा केमाध्यम से एनडीए और नवल एकेडमी की कुल 410 सीटें भरी जानी हैं। जिसमें 208 आर्मी, 55 नेवी, 92 एयरफोर्स और 55 नवल एकेडमी की भरी जानी हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स ने परीक्षा को आसान बताया कुछ ने इकोनोमिक्स पार्ट को मुश्किल बताया। परीक्षा देकर निकले अक्ष ने बताया कि सरकारी जनगणना, रिपोर्ट और पॉलिसी पर आधारित कुछ प्रश्न मुश्किल थे।

वहीं सीटेट की परीक्षा 15 केंद्रों पर हुई। करीब 12 हजार ने यह परीक्षा दी। सीटेट दो चरणों में हुआ। पहला चरण सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक और दूसरा 2 से साढ़े 4 बजे तक आयोजित हुआ। सीटेट देकर आई स्टूडेंट भारती ने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। अच्छी तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र खोजना हुआ मुश्किल

चंडीगढ़ में एग्जाम देने आए युवा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हरियाणा से आने वाले बहुत से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र खोजना काफी मुश्किल भरा रहा। खासकर एनडीए के परीक्षार्थियों को ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ा। एनडीए की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक हुई। कुछ परीक्षार्थी सेक्टरों के ब्लॉक को लेकर उलझ गए।

वह उसी सेक्टर के दूसरे ब्लॉक में बने स्कूल के बाहर खड़े ऐन मौके पर उन्हें पता चला कि उनका पेपर दूसरे ब्लॉक के स्कूल में होना है। स्टूडेंट्स ने बताया कि स्कूल के बाहर परीक्षा संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली। साथ ही कुछ ने रिक्शा और ऑटो वालों को भी सही स्कूल के बाहर नहीं छोड़ने का दोष दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें