फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भी आग लगे तो इन नंबरों पर करें कॉल

Wed, 22 Oct 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर आग लगने से कोई भी बड़ा हादसा न हो। इसके लिए फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। फायर विभाग ने सभी फायर मुलाजिमों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। 24 अक्तूबर तक कोई भी मुलाजिम छुट्टी पर नहीं रहेगा।
विज्ञापन


आग लगने पर इस नंबर फोन करे
लोगों की सुविधा के लिए फायर विभाग ने तीन नंबर लगातार चालू रखने का फैसला लिया है। यह सारे नंबर ट्रॉल फ्री है। इनमें 101 नंबर प्रमुख है। इसके अलावा 0172-2225902 या 0172-2223101 पर भी कॉल की जा सकती है।

हाइड्रॉलिक लिफ्ट से लेकर स्पेशल रेस्क्यू टेंडर तक फायर ब्रिगेड के बेडे़ में शामिल है। फायर विभाग के अधिकारियों की माने तो टीम पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही हर मसले पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

 
एक गाड़ी कुराली के लिए रवाना
फरीदाबाद के पटाखा बाजार में आग लगने की घटना के बाद फायर विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने एक फायर टेंडर को बुधवार दोपहर कुराली भेजा। अब दिवाली के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वापिस आएगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड ने लोगों को भी सुरक्षित दिवाली मनाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें