फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट पद्मा नामगेल पहुंचे एवरेस्ट: 20 किलो भार के साथ सुखना लेक पर लगाते थे दाैड़, लाश के सिर पर रख बढ़े आगे

Wed, 25 Jun 2025 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पद्मा नामगेल लेह लद्दाख के रहने वाले हैं और डीएवी कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट हैं। उनके पिता ड्राइवर और उनकी मां हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के कैडेट पद्मा नामगेल का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 10 के डीएवी कॉलेज के कैडेट पद्मा नामगेल ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की प्रबंधन समिति ने पद्मा नामगेल को 25 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रिंसिपल आरसी. जीवन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रीतमपाल और प्रिंसिपल मोना नारंग ने उन्हें यह राशि भेंट की। उनके सम्मान में आयोजित समारोह में सुबेदार मेजर डॉ. एसएम करण सिंह ने भी कैडेट को सम्मानित किया। कैडेट नामगेल ने मई 2025 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर विजय प्राप्त की। 

विज्ञापन


पद्मा ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए वह दो साल से अपने घर नहीं गए। एनसीसी ने उन्हें यह मौका दिया। ऐसी कामयाबी हासिल करने वाले वह चंडीगढ़ के पहले एनसीसी कैडेट और लेह लद्दाख के माउंट एवरेस्ट पर जाने वाले पहले पुरुष बन गए हैं। 

उन्होंने बताया कि वह डेढ़ महीने तक डीएवी कालेज से सुखना लेकर तक रोजाना 20 किलो भार लेकर दौड़ते थे। इसके अलावा पैरों पर भी वेट बांधते थे। उन्हें माउंट एवरेस्ट तक पहुचंने में 45 दिन लगे। रास्ते में उन्होंने जब पहली लाश देखी तो वह बहुत डर गए थे, लेकिन उन्हें पहले ही तैयार किया गया था कि डरना नहीं है। उन्हें कई बार शव के सिर पर पैर रखकर गुजरना पड़ा। रास्ता बहुत कम था और ट्रैफिक ज्यादा था। हर समय गिरने का डर सताता था, नीचे खाई थी। पानी की कमी थी और शरीर पूरा डिहाइड्रेट हो रहा था, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


18 मई को जब वह सुबह 4 बजे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे तो बीते 2 साल का संघर्ष भूल गए। वह 8848.86 मीटर ऊंचाई पर थे। वह डिफेंस में जाने का सपना रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो सेमेस्टर की पढ़ाई का नुकसान हुआ है, वह पीयू से विनती कर रहे है कि उन्हें एग्जाम देने का मौका मिले, ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने दिया कमांडेट कार्ड

250 में से 36 को चुनकर उतरकाशी कैंप में भेजा गया। उनमें से भी अगले राउंड में 16 को चुना गया। अंत में केवल आर्मी माउंटेन इंस्टीट्यूट में भेजा गया। इसमें से केवल 10 को भेजा गया। उनके ग्रुप में हिमाचल के सोलन की एक लड़की कृतिका शर्मा भी शामिल थी। उन्हें चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने कमांडेट कार्ड देकर सम्मानित किया। भारत सरकार, डिफेंस और राज्यपाल समेत डीएचई ने भी उन्हें सम्मानित किया। कालेज में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी डॉ. निखलेश ठाकुर, रजिस्ट्रार, डॉ. घनश्याम देव, डॉ. अमनेंद्र मान, छात्र, शिक्षक और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें