फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री को अनोखी सजा, मांजे बर्तन

Tue, 06 May 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेश के मुताबिक मंगलवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर लगाई धार्मिक सेवा की शुरुआत की। मजीठिया ने तख्त साहिब में पहुंच कर जूठे बर्तन मांजे और जोड़े साफ किए।
विज्ञापन


बिक्रम सिंह मजीठिया मंगलवार सुबह तख्त केसगढ़ साहिब के लंगर हॉल में पहुंचे जहां उन्होंने जूठे बर्तन साफ करने की सेवा की। उन्होंने पंगत में बैठ कर लंगर छका।

इसके बाद मजीठिया ने केसगढ़ साहिब के जोड़ा घर में जाकर जोड़े साफ करने की सेवा भी की। मजीठिया ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में कड़ाह प्रसाद की देग करवाई और माथा टेकने के बाद गुरबाणी कीर्तन सुना। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने अरदास की।
विज्ञापन

इस मामले में मिली सजा

चुनाव प्रचार के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के शबद में अरुण जेटली का नाम जोड़ दिया था। इसके बाद मजीठिया ने अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर सिख पंथ से माफी मांगी थी, वहीं हर तरह की धार्मिक सजा भुगतने की भी बात कही थी।

इस बारे में पांच सिंह साहिबानों की ओर से एक मई को श्री अकाल तख्त साहिब में हुए इकट्ठ के दौरान मजीठिया को पांचों तख्तों पर सेवा करने का आदेश जारी किया था।

इसके तहत मंगलवार को मजीठिया ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सेवा शुरू की। इस मौके पर भगवंत सिंह सिआलका, जोध सिंह समरा, सुरजीत सिंह भिटेवट्ट (सभी एसजीपीसी सदस्य), सुखविंदर सिंह गरेवाल और हरबंस सिंह मल्ली हाजिर थे।
विज्ञापन

तख्त श्री दमदमा साहिब में मजीठिया ने की जोड़ा सेवा

मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेश के मुताबिक मंगलवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होकर लंगर के जूठे बर्तन साफ करके सेवा की।

मंगलवार बाद दोपहर मजीठिया तख्त श्री दमदमा साहिब के लंगर हाल में जूठे बर्तन साफ करने के बाद पंगत में बैठकर लंगर छका। उन्होंने जूठे बर्तन मांजे और जोड़े साफ किए।

इसके बाद उन्होंने कड़ाह प्रसाद की देग करवाकर माथा टेका। मजीठिया ने कीर्तन का श्रवण भी किया। इस मौके पर भाई जगतार सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में अरदास की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें