फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया वुमन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ, महिलाओं को दिया खास संदेश

Sat, 05 Jan 2019 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को एलपीयू में आईएससी आठवीं वुमन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ किया। 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस के तीसरे दिन उन्होंने कहा कि मैं इस विशालतम कॉन्क्लेव में एक मंत्री नहीं बल्कि एक महिला के तौर पर शामिल हुई हूं। भारत और विश्व की कई सुप्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों की तरह देश की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नए रास्ते खोजने चाहिए। ताकि वह साइंस, इंजीनियरिंग और रचनाओं की दुनिया में दाखिल हो सकें।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने महिला वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह खुद को सशक्त बनाएं और लिंग भेद मिटाने के लिए आगे आएं। उन्होंने खेद जताया कि यह सुखद नहीं है कि विश्व के कुल वैज्ञानिकों में महिला वैज्ञानिकों की संख्या प्रतिशत बहुत कम है। उन्होंने इसे महिलाओं के लिए एक विशाल चुनौती बताया।

 उन्होंने कहा कि सभी मिलकर लिंग भेद को समाप्त करें और लिंग समानता की स्थापना करें। उन्होंने आईएससी के सभी अधिकारियों से कहा कि वह देश के सभी स्कूलों विशेष तौर पर मिडल व हाई स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ साइंस पत्रिकाएं और साइंस की किताबें विद्यार्थियों को उनकी अपनी भाषाओं में ट्रांसलेट करके पहुंचाएं ताकि विद्यार्थियों में स्कूल दिनों से ही साइंस के प्रति लगाव पैदा हो सके। 
विज्ञापन


उन्होंने एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल और एलपीयू की प्रबंधन समिति को कैंपस में वाईब्रेंसी स्थापित करने के लिए बधाई भी दी। इस अवसर पर मंत्री ने एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए भीमकाय रोबोटिक स्ट्रक्चर ‘मैटल मैगना’ को एलपीयू के मुख्य गेट पर लांच भी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें