फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ने लैंडिंग रोकी, बाल बाल बचे कैबिनेट मंत्री और विधायक पत्नी

Tue, 02 Aug 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह और पत्नी प्रेमलता बाल बाल बचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी व उचाना की विधायक प्रेमलता बाल बाल बच गए। हुआ यूं कि जींद जिले के पेगां गांव में होने वाली मीटिंग में पहुंचने के लिए दोनों हेलीकॉप्टर से पहुंचने वाले थे। गांव में पशु तालाब के पास अस्थाई हैलीपैड बनाया गया, लेकिन जिस समय उनका हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, उसी दौरान तालाब से निकल भैंसों का काफिला हैलीपैड पर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


यह देख पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए भैंसों के वहां से हटने तक हैलिकॉप्टर को लैंड नहीं करवाया। भैंसों के अचानक हैलिपैड पर आने से वहां तैनात पुलिसकर्मी सकते में आ गए। आनन-फानन में उन्होंने किसी तरह भैंसों को वहां से हटाया। इसके बाद हैलिकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार का कहना है कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस का होता है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें