फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पीएम मोदी ने लगाई मुहर, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

Sat, 18 Sep 2021 01:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल  ने कहा कि जहां तक कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की बात है, कांग्रेस ने इस आंदोलन को हवा दी है। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है इसलिए हरियाणा को टारगेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को तीनों कानूनों की जानकारी नहीं है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा के मध्य पानी के मुद्दे पर मनोहर लाल ने कहा कि विरोधी केवल हवा में ही बातें करते हैं, हमने कभी भी दिल्ली का पानी नहीं रोका है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव के साथ-साथ विस्तार होने वाला है। सरकार की तरफ से इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद इसके संकेत दिए हैं। प्रदेश में भाजपा-जेजेपी की सरकार बने हुए दो साल होने वाले हैं। अभी दो मंत्रियों के लिए पद खाली हैं। इनमें से एक पद भाजपा और दूसरा जजपा को मिलना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब: कहा- एसडीएम के इशारे पर किसानों का सिर फोड़ने की बात सही नहीं

पिछले काफी समय से जजजा के विधायक भी मंत्री बनने के लिए पार्टी पर लगातार दबाव बना रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा दिग्गजों के साथ कई दौर की बैठकें पहले भी कर चुके हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत गृह मंत्री अमित शाह शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो- जेजेपी संस्थापक अजय चौटाला ने कहा, दुष्यंत क्यों दें इस्तीफा, सांसदों से मांगों

नेताओं के मसवरे के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल व दो नए मंत्री बनाने का पूरा खाका तैयार किया गया है। इसके साथ ही संघ के आला नेताओं को भी साधा गया है। दो नए मंत्री बनने में अब किसकी किस्मत खुलती है यह देखने की बात होगी। वहीं, कुछ मंत्रियों के मंत्रालय में बदलाव के साथ छुट्टी करने की भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, क्षेत्र और जातिवर्ग को देखते हुए भी मंत्रिमंडल में विस्तार होना है। इस बारे में चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें