विज ने कहा कि जब कपिल सिब्बल एक कांग्रेसी नेता के तौर पर बोलता है तो बिल्कुल इसके उलट बोलते हैं। वो गांधी परिवार के दबाव में उलट बोलता है और सच को झूठ कहते हैं। उन्होंने कहा कि जो गांधी परिवार ने भारत के खिलाफ 'हेट कंपेन' चला रखा है, सिब्बल पर इसका असर हो जाता है और फिर वो कांग्रेस की भाषा बोलता है।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत पर भी अनिल विज बरसे। अनिल विज ने कहा कि संजय राउत की उन लोगों से दोस्ती है, उस पार्टी के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाई है जो वीर सावरकर का विरोध करते हैं। बिना कांग्रेस का नाम लिए विज ने कहा कि दो दिन क्या हम तो चाहते हैं कि इन्हें स्थाई रूप से अंडमान कि जेल में बन्द कर देना चाहिए। इससे सारे देश मे शांति तो हो जाएगी।
कांग्रेसी नेता कुमारी शैलजा के सीएम और गृहमंत्री के सीआईडी विवाद पर दिए बयान पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुमारी सैलजा को हरियाणा की राजनीति का कुछ पता नही है। वो दिल्ली के वाताअनुकूलित कमरों में रहती हैं। विज ने कहा कि गृहमंत्री और सीएम के बीच कोई विवाद नहीं है, ये उनको गलतफहमी है।