वहीं, सेक्टर-21 मार्केट के कारोबारी चरणजीव सिंह ने बताया कि बाजार में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नियमित नहीं आते है। खुद कारोबारियों ने अपने पैसे से कर्मचारी रखा है, जो सभी दुकानों से कूड़ा एकत्र करता है। कूड़ा उठाने वालों का कोई पक्का समय नहीं है। कभी सुबह 9 या 10 बजे आ जाते हैं, तब तक बाजार नहीं खुलता, तो कभी दोपहर बाद आते हैं। इन मुद्दों को लेकर मेयर के सामने बात रखी जाएगी।