फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौली गांव के अहाता में तीनों भाइयों के साथ मारपीट, एक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली जागरां गांव में शराब के ठेके के ऊपर बने अहाता में तीन भाइयों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनमें से एक का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना रविवार देर रात साढ़े 10 बजे के बाद की है। मौली कांप्लेक्स रहने वाले तीन भाई गोलू, शिवम और गौतम अहाता में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान तीनों भाइयों का अहाता में बैठे राहुल और उसके दोस्त शाम सैनी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। राहुल और शाम सैनी ने बीयर की बोतल मारकर गौतम का सिर फोड़ दिया।
गोलू ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अहाता वालों की सह पर उसके चेहरे पर हमला किया। इसके बाद शाम सैनी खिड़की के रास्ते से भाग गया। इसके बाद राहुल ने और लोगों को बुलाकर उसके भाई शिवम के साथ बहुत मारपीट की। शिवम तीन घंटे बाद उसे मिला।
विज्ञापन

गोलू ने बताया कि मारपीट के दौरान मौली गांव की इस मुख्य सड़क से पंचकूला की सीआईए पुलिस कर्मचारी गुजर रहे थे। मारपीट होते देखकर वे रुके और राहुल को पकड़ लिया। उसे मौली जागरां पुलिस के हवाले किया गया। इस बीच शाम सैनी और अन्य आरोपी भाग गए था। मौली जागरां पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले जाकर उनका उपचार और मेडिकल करवाया। राहुल और उसके एक साथी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें