फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जाना चाहता था विदेश, तीन बार वीजा रिजेक्ट होने से था परेशान

Tue, 26 Mar 2024 07:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

साधा सिंह का साइकिल पार्ट्स का कारोबार था। मगर वह अपने कारोबार से संतुष्ट नहीं थे। उनकी कुछ साल पहले शादी हुई थी और एक बेटी थी। वह विदेश में सेटल होना चाहता था। जिसके लिए वह लंबे समय से ट्राय कर रहे थे। साधा सिंह ने विदेश जाने के लिए किसी एजेंट के जरिए वीजा लगवाने की कोशिश की, लेकिन वीजा कैंसिल हो गया।
विज्ञापन
वीजा रिजेक्ट होने से परेशान कारोबारी ने दी जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मिल्लरगंज इलाके में रहने वाले साइकिल पार्ट्स के कारोबारी साधा सिंह ने अपने घर के बाथरुम में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि साधा सिह विदेश जाना चाहते थे और उनका वीजा दो बार रिजेक्ट होने के बाद तीसरी बार भी रिफ्यूज हो चुका था। जिस कारण वह परेशान थे। परिवार ने गोली चलने की आवाज सुनी तो देखा दरवाजा बंद था। किसी तरह से बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर साधा सिंह खून से लथपथ पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार साधा सिंह का साइकिल पार्ट्स का कारोबार था। मगर वह अपने कारोबार से संतुष्ट नहीं थे। उनकी कुछ साल पहले शादी हुई थी और एक बेटी थी। वह विदेश में सेटल होना चाहता था। जिसके लिए वह लंबे समय से ट्राय कर रहे थे। साधा सिंह ने विदेश जाने के लिए किसी एजेंट के जरिए वीजा लगवाने की कोशिश की, लेकिन वीजा कैंसिल हो गया। बाद में दोबारा फाइल लगाई गई तो फिर से वीजा कैंसिल हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद से साधा सिंह परेशान होने लगा था। 
विज्ञापन


तीसरी बार फाइल को पूरी तरह से दुरुस्त कर लगाया गया लेकिन वीजा रिफ्यूज हो गया। इसके बाद से वह और परेशान रहने लगा था। सोमवार रात को वह परिवार को खाना परोसने के लिए कहकर खुद बाथरूम में चला गया और गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं। वीजा मामले में अभी परिवार ने कुछ भी खुल कर नहीं बताया है। जांच जारी है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें