फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के दोनों बस स्टैंड पर सीटीयू बनाएगा कॉल सेंटर

Fri, 18 Mar 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शहर के दोनों बस स्टैंड पर सीटीयू बनाएगा कॉल सेंटर - फोटो : file
विज्ञापन
शहर के दोनों अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर सीटीयू कॉल सेंटर का सेटअप तैयार कर रहा है। इसके लिए सीटीयू के जीएम और निदेशक के बीच मीटिंग हो चुकी है। इसे अप्रैल से शुरू किया जाएगा। सीटीयू के सेक्टर-17 और 43 दोनों बस स्टैंड से रोजाना करीब 500 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ रूट की करीब 300 लोकल बसें भी चलती हैं। इन बसों के रूट की जानकारी के लिए लोग सीटीयू के इंक्वायरी नंबर पर फोन करते हैं तो उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। इसकी शिकायत कई बार सीटीयू के डायरेक्टर अमित तलवार को भी की गई।

मामले में संज्ञान लेते हुए उन्होंने बस स्टैंड के इंक्वायरी नंबर पर बैठने वाले कर्मचारियों को तलब फटकार भी लगाई। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर बस स्टैंड पर यात्रियों को दिक्कत आई और उन्हें गाइड नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर यहां एक कॉल सेंटर सेटअप तैयार किया जाएगा। यह ऑनलाइन होगा। अगर काल छूटी तो बस स्टैंड के कर्मचारी फोन कर लोगाें को जानकारी देंगे। काल सेंटर के माध्यम से लोगों को शहर की बसों के रूट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सीटीयू की लांग रूट की बसों की जानकारी भी लोगों को मिलेगी।

 यात्रियों की शिकायत के बाद दोनों बस स्टैंड पर काल सेंटर सेटअप बनाया जा रहा है। अगर लोगों की काल कर्मचारी नहीं अटेंड करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 - अमित तलवार, निदेशक, सीटीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें