फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अमृतसर जा रही बस पानीपत में पलटी, 51 यात्री घायल, दंपती और तीन बच्चे गंभीर

Thu, 25 Jun 2020 09:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

  • कश्मीरी गेट से रात 11 बजे सवारियां लेकर रवाना हुई थी प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स की बस 
  • बस में थी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश की रहने वाली सवारियां 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अमृतसर जा रही बस बुधवार की रात करीब 12:30 बजे एनएफएल गेट के सामने फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 60 सवारियां थीं। जिनमें से 51 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां एक दंपती की हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर किया है। वहीं तीन बच्चों की हालत भी गंभीर है, जिनका इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है। बाकी सवारियों को उपचार के बाद  छुट्टी दे दी गई।  

विज्ञापन


सेक्टर-29 थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि एक निजी टूर एंड ट्रैवल्स की यात्री बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से बुधवार रात 11 बजे अमृतसर के लिए चली थी। बस में 60 सवारियां थीं। रात करीब 12:30 बजे चालक बस को लेकर पानीपत पहुंचा और एनएफएल गेट के सामने तेज रफ्तार से आ रही बस के चालक को झपकी आ गई।


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


बस फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। क्रेन की मदद से बस को हटाकर जाम खुलवाया गया। बस की सवारियां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें