फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Crime: जंगल में अधजली लाश मिलने से फैली सनसनी: युवक की हत्या का शक; कुत्तों ने नोचा शव

Thu, 13 Feb 2025 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 जीरी मंडी चौक के पास जंगल में कूड़े में जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित जीरी मंडी चौक के पास जंगल में कूडे के ढेर पर अधजले लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्तों ने नोच दिया। कुत्तों ने एक लात का मास खा लिया। मौके से दो चप्पलें बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। उम्र 25 से 30 साल लग रही है।

मृतक के गले पर कपड़ा चिपका हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उसकी गला घोंटकर हत्या तो नहीं की गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। मलोया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश

विज्ञापन

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हीं आरोपियों ने पहले व्यक्ति की हत्या की। उसके बाद जंगल में शव फेंककर आग लगा दी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस घटनास्थल के आसपास के रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

5 फरवरी को सेक्टर 53 में झाड़ियों में मिली थी हत्या
5 फरवरी, 2024 को, सेक्टर 53 में गांव कजहेड़ी के पास झाड़ियों में एक 35 वर्षीय कूक की हत्या कर दी गई थी। मृतक दो दिनों से लापता था। उसकी बर्फ तोड़ने वाले तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। इस मामले को सुलझाने में पुलिस असफल रही।

राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन

जंगल के बीच में एक कच्चा रास्ता मलोया की तरफ जाता है। इस कच्चे रास्ते के नजदीक जंगल में शव बरामद हुआ। दोपहर करीब 12 बजे एक राहगीर ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सेक्टर 39 थाना प्रभारी चिरंजीलल पहुंचे। इसके अलावा ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और डिस्टि्रक्ट सेल, फॉरेंसिक टीम और सीएफएसल से डॉ धिरेंद्रा सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें