पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में करीब 350 नई नियुक्तियां करने का फैसला लिया है। साथ ही पंजाब प्राइवेट यूनीवर्सिटी नीति, 2010 के तहत पटियाला जिले के बपरौर में स्व: वित्तीय सूर्या वर्ल्ड यूनिवर्सिटी और बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में अकाल यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसले लिए गए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बच्चों के विशेषज्ञों की 117, महिलाओं के विशेषज्ञों की 25, रेडियोलॉजी की 38, एनस्थीसिया की 57 और मनोचिकित्सकों की 29 रिक्तियां वॉक इन इंटरव्यू के जरिए भरने का फैसला लिया गया।
वहीं, फूड से टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट ऑफ इंडिया -2006 को लागू करने के लिए कैबिनेट ने स्टेट ड्रग कंट्रोलिंग अथॉरिटी, फूड से टी अधिकारी, पब्लिक एनालिस्ट, गवर्मेंट एनालिस्ट (ड्रग), डिप्टी पब्लिक एनालिस्ट (फूड), जूनियर एनालिस्ट, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी (ड्रग इंस्पेक्टर) आदि की 25 मौजूदा रिक्तियों का रुतबा बढ़ाने और 48 नए पद पैदा करने को स्वीकृति दी।