फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! 5000 सरकारी पदों पर भर्ती, तैयार रहें

Sat, 02 May 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के लिए सुनहरा मौका। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही 5000 सरकारी पदों के लिए वैकेंसी निकलने वाली है। इस बात की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कही। खट्टर अपनी सरकार की छह माह की उपलब्धियां गिनाते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का नए सिरे से गठन किया गया है। सभी विभागों से रिक्तियों के मांग पत्र मांगे गए हैं। पहले चरण में 5000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनका विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा है कि नई औद्योगिकी नीति इस माह के अंत तक घोषित की जा रही है। प्रस्तावित औद्योगिक नीति में लघु मध्यम व सूक्ष्म उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। हर जिले व हर खंड में औद्योगिक विकास पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ ही रहेगी हरियाणा की राजधानी

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपनी सरकार की छह माह की उपलब्धियां गिनाते हुए साफ कर दिया कि उनकी सरकार एसवाईएल सहित सभी अंतरराज्यीय मुद्दे हल करने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और राजधानी ही रहेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 60:40 के अनुपात को 50:50 करने का अनुरोध किया गया है, ताकि हरियाणा से संबंधित मामलों की सुनवाई तेजी से हो। इसके अलावा पश्चिम-दक्षिण हरियाणा के लिए हाईकोर्ट की अलग से बेंच स्थापित करवाने पर भी विचार चल रहा है।

स्वच्छता अभियान स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल: हरियाणा में स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए पहली से 10वीं कक्षा तक के स्कूली पाठ्यक्रम में इसे शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि स्वच्छता अभियान पर वीरवार को नई दिल्ली में हुई उप-समूह की बैठक में इस बात पर उन्होंने विशेष जोर दिया था।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के अनुरोध पर इस उप समूह की अगली बैठक चंडीगढ़ में होगी। युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए योग एवं गीता को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें