फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद रामपाल समर्थकों का जयहिंद बोलने से इन्कार

Sat, 02 May 2015 12:54 PM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
देशद्रोह के केस में बंद रामपाल के समर्थकों ने जयहिंद बोलने से इंकार कर दिया। अनुयायी बोले, हम जयहिंद बोलेंगे तो भी इसका अर्थ गलत निकाला जाएगा। समर्थकों ने गांधीवादी नेता डॉ. एसएन सुब्बाराव से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए गुहार लगाई, जिस पर डॉ. एसएन सुब्बाराव ने गृहमंत्री को पत्र लिखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


आठ अप्रैल को गांधीवादी नेता डॉ. एसएन सुब्बाराव हिसार पहुंचे थे। उन्होंने हिसार की सेंट्रल जेल में कैदियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत करने से पहले जयहिंद के नारे लगवाए, जिस पर बड़ी संख्या में कैदियों ने जयहिंद के नारे नहीं लगाए। कैदी खामोश रहे।

भाषण समाप्त होने के बाद कैदियों ने बताया कि वह रामपाल समर्थक हैं। हम सभी पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।
विज्ञापन


कैदियों ने कहा कि वह जयहिंद बोलते तो उसका भी गलत अर्थ निकाला जाता।
हम पर देशद्रोह का केस दर्ज कर जयहिंद बोलने का अधिकार छीन लिया गया, जिस पर डॉ. एसएन सुब्बाराव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एसएमएस के जरिए फिर समर्थकों का नेटवर्क

करीब पिछले दो महीने से रामपाल समर्थक फिर से सक्रिय हो गए हैं। 18 मार्च को सैकड़ों की संख्या में समर्थक हिसार पहुंच गए थे। इसके बाद 21 अप्रैल को रामपाल की पेशी पर भी समर्थक अदालत परिसर के पास एकत्रित हो गए थे। इन लोगों को कौन एकजुट कर रहा है। यह किसी को मालूम नहीं। समर्थक बताते हैं उनके पास एसएमएस के जरिए सूचना आती है।

पंफलेट बांटे
रामपाल समर्थकों ने शुक्रवार को पंफलेट वितरित किए, जिसमें डॉ. एसएन सुब्बाराव के नाम का उपयोग कर जेल में बंद समर्थकों को निर्दोष बताया गया। समर्थकों की ओर से बांटे गए पंफलेट पर किसी प्रिंटर, पब्लिशर का नाम और पता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें