फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में 1000 पदों पर वेकेंसी, जॉब चाहिए तो तैयार रहें

Thu, 18 Jun 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर युवा रोडवेज की बस सड़कों पर दौड़ाना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। बहुत जल्द रोडवेज में बंपर भर्ती होने जा रही है। हरियाणा के परिवहन मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 15 दिनों में नई परिवहन नीति जारी करेगी।
विज्ञापन


इसके तहत 1000 नए चालकों की भर्ती की जाएगी। एक साल तक इनका प्रोबेशन पीरियड होगा। इसके बाद इनका काम देख कर प्रदेश सरकार इन्हें पक्का करेगी।

साल 2015-16 में परिवहन बेड़े में 5100 और नई बसों को शामिल किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि नई परिवहन नीति अंतिम चरण में है। नई बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मानदेय में भी किया गया है इजाफा

पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर किलोमीटर निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत बस व चालक संबंधित मालिक के होंगे, जबकि परिचालक हरियाणा परिवहन का होगा।

पहली बार अनुबंध आधार पर भर्ती किए जाने वाले चालको का मासिक मानदेय 12,000 रुपये होगा, जो पहले केवल 8,000 रुपये मासिक होता था। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों और महानिदेशक चंद्र प्रकाश भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें