चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित सिटको पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ऑटो की टक्कर से बुलेट सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया।
घायल की पहचान डड्डूमाजरा निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में लखबीर सिंह ने बताया कि वह डड्डूमाजरा स्थित मकान नंबर 19 में रहता है। वह बुलेट से किसी काम से जा रहा था। जब वह सेक्टर-38 वेस्ट स्थित सिटको पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।