चंडीगढ़। सेक्टर 34/44 की डिवाइडिंग पर शुक्रवार शाम को अचानक सड़क धंस गई। गड्ढा इतना गहरा था कि एक गाड़ी अंदर समा जाए। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग को बंद कराया। सेक्टर 44 निवासी स्वदेश तलवार ने बताया कि सड़कों की हालत काफी खराब है। निगम की ओर से गड्ढों में मिट्टी डलवाकर ढंक कर दिया जाता है। मिट्टी धीरे-धीरे अंदर बैठ जाती है। इससे गहरे गड्ढे होने का आशंका हमेशा बनी रहती है।