फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: सुरिंदर कंबोज फिरोजपुर से होंगे बसपा के उम्मीदवार, बेटा गोल्डी है आप का विधायक

Mon, 08 Apr 2024 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।  कंबोज के पुत्र जगदीप गोल्डी कंबोज जलालाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक हैं।
विज्ञापन
फिरोजपुर से बसपा उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी पंजाब ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के प्रभारी  रणधीर सिंह बैनीवाल ने बताया कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय बहन कुमारी मायावती ले रही हैं। 
विज्ञापन


बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।  कंबोज के पुत्र जगदीप गोल्डी कंबोज जलालाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक हैं। विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने कहा कि विधायक के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है, आम लोगों का क्या होगा यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें