लाडवा में भारत संचार निगम लिमिटेड की अव्यवस्थित दूरसंचार सेवाओं (रेंज) के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से दूर संचार सेवाओं के दौरान रेंज में व्यवधान चल रहा है। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बात करते वक्त रेंज न होने से समस्या का सामना करना पड़ता है।
बातचीत करते बात कटती है। बार-बार नंबर डायल करना पड़ता है। कई बार संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने पर भी नहीं संपर्क नहीं हो पाता।
अगर होता भी है तो अव्यवस्थित सेवाओं के कारण वह संपर्क बीच में ही टूट जाता है। इससे आर्थिक हानि व समय की बर्बादी होती है।
लोगों का कहना है कि वैसे तो बीएसएनएल अपनी सफलता के बड़े दावे करते नहीं थकता। लेकिन वास्तविकता अलग है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही समस्याएं दूर नहीं की तो उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।