फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ पुलिस की चलती गाड़ी से कूदा बीएसएनएल केबल चोरी का आरोपी, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 पेट्रोल पंप के पास जेसीबी से खुदाई कर बीएसएनएल की केबल चोरी करने के चार आरोपियों को यूटी पुलिस गाजियाबाद से पकड़कर चंडीगढ़ ला रही थी। पुलिस की गाड़ी कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र के पास पहुंची तो इनमें से एक आरोपी मंजूर हक आलम ने चलती गाड़ी से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं, सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सेक्टर-3 थाना पुलिस को 8 अप्रैल को शिकायत मिली थी कि अज्ञात चोर बीएसएनएल की 11 लाख रुपये कीमत की करीब 16 क्विंटल तांबे की केबल जेसीबी से खोदकर ट्रैक्टर पर लाद कर फरार हो गए हैं। इसके बाद पुलिस जेसीबी मालिक तक पहुंची। जेसीबी मालिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जेसीबी बुक करने के लिए उसके पास फोन आया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। आरोपियों की लोकेशन मिलने पर टीम मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंची और वहां से चार आरोपी बिहार के जिला अररिया निवासी शाहिद, तौसिक, तहमीद और गाजियाबाद निवासी मंजूर हक आलम को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में इन चारों आरोपियों को चंडीगढ़ लाया जा रहा था। तभी रास्ते में मंजूर हक ने चलती गाड़ी से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया। मामले में आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस जांच में आरोपी पहले चंडीगढ़ में केबल बिछाने का काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें