फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर BSF ने बरामद की हेरोइन, तस्करी का ये तरीका सबसे अलग

Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से भारत की सरहद पर हेराइन मिलना कोई पहली बार नहीं है। लेकिन इस बार तस्करी बेहद अलग तरीके से की गई है। पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों तक हेरोइन पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके तलाशे हैं। बुधवार को सरहद पर फेंसिंग पार खेत में से बीएसएफ को सैंडल के शोल से और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से लगभग दो किलो 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिला कसूर सैंडल बनाने में काफी प्रसिद्ध है। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी खेमकरण कसूर बैरियर के पास लगी फेंसिंग के पार खेत में किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे।
 
विज्ञापन

तोड़ी सैंडल, तो निकली हेरोइन

सैंडल में हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
किसानों पर निगरानी रखने के लिए बीएसएफ की बटालियन 191 के जवान तैनात थे। बीएसएफ जवानों ने देखा कि खेत में एक सफेद रंग का बैग पड़ा है। जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से सैंडल निकले। सैंडल का वजन अधिक महसूस हुआ। जब उसका शोल उखाड़ कर देखा तो उसमें 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसी तरह अमृतसर सेक्टर की बीओपी दाऊके के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार खेत में पानी की पाइप से एक दो लीटर की कोल्ड ड्रिक्स की बोतल बरामद हुई। बीएसएफ की बटालियन 138 के जवानों ने बोतल से दो किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से आई थी, जो भारतीय तस्करों तक पहुंचनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें