पाकिस्तान की तरफ से भारत की सरहद पर हेराइन मिलना कोई पहली बार नहीं है। लेकिन इस बार तस्करी बेहद अलग तरीके से की गई है। पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों तक हेरोइन पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके तलाशे हैं। बुधवार को सरहद पर फेंसिंग पार खेत में से बीएसएफ को सैंडल के शोल से और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से लगभग दो किलो 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
मालूम हो कि जिला कसूर सैंडल बनाने में काफी प्रसिद्ध है। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी खेमकरण कसूर बैरियर के पास लगी फेंसिंग के पार खेत में किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे।