बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रोन चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) है। उन्होंने बताया- 'ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए तस्करों के एक और प्रयास को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विफल कर दिया है।
पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तरनतारन के मस्तगढ़ गांव के पास एक खेत से टूटी हालत में क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद हुआ है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवानों ने मस्तगढ़ गांव के पास बुधवार रात के समय ड्रोन की आवाजाही को रोकी। इसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस के साथ तारबंदी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह 10:45 बजे बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को टूटी हालत में बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रोन चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) है। उन्होंने बताया- 'ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए तस्करों के एक और प्रयास को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विफल कर दिया है।