बरामद ड्रोन दिखाते बीएसएफ और पुलिस जवान।
- फोटो : ANI
तरनतारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। शाम करीब 7 बजे चलाए गए अभियान में गांव खेमकरण से सटे एक खेत में सैनिकों ने एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक है।