फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, बीएसएफ को मिला बोतल में बंद 'बर्बादी का सामान'

Wed, 23 Oct 2019 12:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक तरफ भारत में घुसपैठ कर रहा है, दूसरी तरफ 'बर्बादी का सामान' भी भेज रहा है। इस बीच ड्रोनों की आवाजाही भी जारी है। दरअसल, बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों की ओर से तीन प्लास्टिक की बोतलों में भर कर फेंकी हेरोइन फेंसिंग और धुस्सी बांध के बीच भारतीय खेतों से बरामद की है।
विज्ञापन


यह घटना सोमवार रात फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर स्थित बीएसएफ की बीओपी सतपाल के पास घटी और मंगलवार सुबह बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान दौरान हेरोइन से भरी तीन प्लास्टिक की बोतलें बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की रात के समय बीएसएफ बटालियन-136 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।

जवानों ने रात के समय घने अंधेरे में बार्डर पिल्लर नंबर-187/17-18 के नजदीक फेंसिंग और धुस्सी बांध के बीच भारतीय खेतों में कोई वस्तु गिरने की आवाज सुनी। मंगलवार की सुबह बीएसएफ की बीओपी सतपाल के पास भारतीय खेतों में जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


सर्च अभियान दौरान बीएसएफ जवानों को आईबी से साठ मीटर, फेंसिंग से पंद्रह मीटर और सतपाल पोस्ट से तीन सौ मीटर की दूरी पर प्लास्टिक की तीनबोतलें मिली, जिनमें हेरोइन भरी हुई थी। हेरोइन का वजन डेढ़ किलोग्राम आंका गया है। उल्लेखनीय है कि दस अक्तूबर लेकर अब तक पाकिस्तान की तरफ से अलग-अलग जगहों से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप भेजी जा रही है, जिसे बीएसएफ ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
Trending Videos
विज्ञापन

लुधियाना में हेरोइन समेत आरोपी काबू, दो की तलाश

अपने सालों से हेरोइन की खेप लेकर आगे सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने हकीकतपुरा की रेलवे कालोनी से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी ने बीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना डिवीजन पांच में हकीकतपुरा निवासी जावर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपी जावर को मंगलवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी जावर से पूछताछ कर उसके साले शिमलापुरी की टेडी रोड निवासी सागर और जालंधर की बस्ती शेख निवासी सुखविंदर की तलाश में जुटी है।  

एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
लुधियाना में बाहरी राज्यों से अफीम की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने शिमलापुरी के हरि कृष्ण नगर में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर एक किलो अफीम बरामद की है। थाना शिमलापुरी में शिमलापुरी स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी हितैशी शर्मा उर्फ नोना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से अफीम लाकर महानगर में पिछले काफी लंबे समय से सप्लाई कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह अफीम किस व्यक्ति से लेकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता है।  

नशीला पाउडर सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
लुधियाना में थाना डवीजन छह की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान समराला चौक के आदर्श नगर निवासी अर्जुन कुमार को ढोलेवाल चौक के पास रेलवे लाइन के नजदीक गिरफ्तार कर 30 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें