फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ जवानों को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग, धान के खेत में मिला

Fri, 29 Sep 2023 04:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक जवानों ने चीन में निर्मित क्वाडकॉप्टर (माडल-डीजेआई मेविक 3 क्लासिक) ड्रोन को कब्जे में ले लिया। बल के जवानों ने ड्रोन के साथ बरामद प्लास्टिक की बोतल से 545 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
बरामद ड्रोन और हेरोइन से भरी बोतल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार की दोपहर पाकिस्तान के करीब बसे गांव राजाताल के बाहर स्थित एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। जवानों ने इस ड्रोन के साथ एक बोतल में हेरोइन भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच के बाद बल के अधिकारियों ने ड्रोन और हेरोइन की बोतल स्थानीय पुलिस को सौंप दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ जवान शुक्रवार की दोपहर सुबह भारत के सीमांत गांव राजाताल के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की और गांव राजाताल में सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान जवानों ने गांव के बाहर धान के खेत से एक ड्रोन और एक बोतल में भरी हेरोइन बरामद की। 

प्रवक्ता के मुताबिक जवानों ने चीन में निर्मित क्वाडकॉप्टर (माडल-डीजेआई मेविक 3 क्लासिक) ड्रोन को कब्जे में ले लिया। बल के जवानों ने ड्रोन के साथ बरामद प्लास्टिक की बोतल से 545 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें