फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह करोड़ की हेरोइन समेत किसान काबू, तरीका देख BSF भी रह गई हैरान

Wed, 31 May 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
बीएसएफ की गिरफ्त में आरोपी किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हेरोइन के तस्करों के पकड़े जाने की ख़बरें कई बार आपने पढ़ी होंगी, लेकिन क्या कभी किसान को हेरोइन का तस्कर बनते देखा है। बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में लोहे की पाइप में से एक किलो तीस ग्राम हेरोइन समेत एक किसान को गिरफ्तार किया है। हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। यह घटना अबोहर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी जोधे वाला के पास घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि फेंसिंग पार किसान खेती कर रहे थे, किसानों की निगरानी के लिए तैनात बीएसएफ किसान गार्ड खेतों की तलाशी कर रहे थे। वहां से बीएसएफ जवानों को ट्रैक्टर की लोहे की पाइप मिल गई। पाइप दोनों तरफ से बंद थी। जवानों को उसके अंदर कुछ होने की आशंका हुई। 

जवानों ने पाइप को बीच में से काटा। उसके बीच एक किलो तीस ग्राम हेरोइन मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये आंकी गई है। जवानों ने वहीं पर किसान काला सिंह पुत्र दरबारा सिंह को काबू कर लिया, क्योंकि हेरोइन वाली लोहे की पाइप किसान काला सिंह के खेत से मिली और पाइप उसके ट्रैक्टर की ही थी। बीएसएफ द्वारा की गई पूछताछ दौरान काला सिंह ने स्वीकार कर लिया कि पाइप और हेरोइन दोनों उसी की है। बीएसएफ काला सिंह से उसके साथियों के बारे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें