फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, 13 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Thu, 15 Dec 2022 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फाजिल्का (पंजाब)

सार

हेरोइन का वजन दो किलो 650 ग्राम है। इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जहां पर हेरोइन के पैकेट मिले हैं, वहां पर पांव के निशान मिले हैं। खोजी कुत्ते के जरिये एक व्यक्ति को काबू किया गया है। अब उससे हेरोइन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन के बारे में जानकारी देते बीएसएफ अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर छह गोलियां दागी हैं। पुलिस व बीएसएफ के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सीमांत गांव बारेका के खेत से एक बैग मिला है, इसमें हेरोइन के तीन पैकेट हैं। 13 करोड़ रुपये की दो किलो 650 ग्राम हेरोइन मिली है। सर्च टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से शक की बुनियाद पर एक व्यक्ति को काबू कर उक्त हेरोइन के बारे में पूछताछ कर रही है। यह घटना बीएसएफ के अबोहर सेक्टर के फाजिल्का स्थित गांव बारेका की है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात घनी धुंध में पाकिस्तान से आया ड्रोन सीमांत गांव बारेका के खेतों में हेरोइन के पैकेट फेंक लौट रहा था। सरहद पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनते ही उस पर छह गोलियां दागीं। मगर ड्रोन पाकिस्तान की सीमा पर दाखिल हो गया। रात को ही बीएसएफ ने पुलिस को सूचित कर दिया। रात से ही बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। 

गुरुवार सुबह गांव बारेका में एक बैग मिला। बैग में हुक लगा था। इसी के सहारे ड्रोन से लटकाया गया था। बैग खोलने पर तीन हेरोइन के पैकेट मिले हैं। हेरोइन का वजन दो किलो 650 ग्राम है। इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जहां पर हेरोइन के पैकेट मिले हैं, वहां पर पांव के निशान मिले हैं। खोजी कुत्ते के जरिये एक व्यक्ति को काबू किया गया है। अब उससे हेरोइन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें