सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार को अल सुबह अबोहर सेक्टर में तारबंदी के नजदीक गश्त करते हुए पाकिस्तानी तस्करों द्वारा लाई गई हेरोइन के 6 पैकेट बरामद किए। जिसका वजन करीब 3 किलो है। हेरोइन के साथ बीएसएफ को पाकिस्तानी सिम भी मिला है। जिसकी जांच जारी है। सीमा सुरक्षा बल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार अल सुबह अबोहर सेक्टर में तारबंदी के नजदीक गश्त करते हुए जवानों ने संदिग्ध हलचल सुनी।
इस पर तुरंत मौका संभालते हुए जवानों ने पाक तस्करों को ललकारते हुए हवाई फायर किया। जिस पर पाकिस्तानी तस्कर मौके से फरार हो गए। जबकि बीएसएफ की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान में वहां से तीन किलो हेरोइन के 6 पैकेट व एक पाकिस्तानी सिम बरामद हुई। बीएसएफ अधिकारियों ने हेरोइन कब्जे में लेकर मोबाइल सिम के आधार पर जांच शुरू कर दी है।