फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक एली मांगट को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Sun, 24 Nov 2019 10:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सिंगर एली मांगट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए कनाडा के सिटीजन पंजाबी गायक एली मांगट को अदालत ने बड़ी राहत दी है। एली मांगट के वकील घुम्मण ब्रदर्स ने अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है और 27 नवंबर तक पंजाबी गायक एली मांगट की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एली मांगट ने कुछ दिन पहले साहनेवाल के गांव परोड़ में अपने दोस्त भूपिंदर सिंह की जन्मदिन पार्टी में उसके पिता गुरवंत सिंह की दोनाली से हवा में दो फायर किए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

जांच के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुरवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भूपिंदर सिंह और एली मांगट पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। अब अदालत की तरफ से एली मांगट की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें