फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में भारत-पाक सीमा पर मची हलचल, बीएसएफ ने चलाया सर्च अभियान, दो किलो हेरोइन मिली

Sat, 07 Mar 2020 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तरनतारन में पाकिस्तानी सीमा से बीएसएफ ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है। मामला शुक्रवार देर रात का है। सरहद पर तारबंदी के पास पाकिस्तान की ओर से हलचल महसूस की गई थी। इसके बाद सर्च अभियान में 2 पैकेट बरामद किए गए। शुक्रवार रात खालड़ा सेक्टर में बीएसएफ की 103 बटालियन के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। 

विज्ञापन


तारबंदी के पास पाकिस्तान की ओर से हरकत हुई। इसके बाद तारा सिंह बीओपी के पास सर्च अभियान में हेरोइन के 2 पैकेट बरामद किए गए। बीएसएफ ने बरामद हेरोइन पुलिस को सौंप दी है। थाना खालड़ा के प्रभारी हरप्रीत सिंह के मुताबिक अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें