फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कार अज्ञात वाहन से टकराई, मौके पर हुई मौत

Sat, 07 Mar 2020 04:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
मृतक एसआई और हादसाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करतारपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह ड्यूटी से  घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार आगे जा रहे एक वाहन से जा टकराई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी देहात नवजोत माहल ने बताया कि मूलरूप से गुरदासपुर के निवासी लखबीर सिंह 1987 में बतौर कांस्टेबल पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे और जालंधर के कई थानों में बतौर मुंशी भी सेवाएं दी थी। वर्ष 2014 में डीजीपी ने लखबीर सिंह को बहादुरी के लिए डिस्क देकर सम्मानित किया था। 2017 में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया था। लखबीर सिंह का एक बेटा है, जो जमा दो कक्षा में पढ़ रहा है।

शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे इंस्पेक्टर लखबीर सिंह अपनी स्विफ्ट में पुलिस थाना करतारपुर से पीएपी जालंधर अपने निवास जा रहे थे। मार्ग में सराय खास के निकट उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें