फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Bike Rally: अटारी सीमा से BSF की बाइक रैली शुरू, 10 दिन बाद गुजरात में होगी संपन्न

Sun, 02 Oct 2022 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रैली अमृतसर से होकर जालंधर, अबोहर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, माउंट आबू और गांधीनगर के रास्ते 11 अक्तूबर को केवड़िया पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस रैली का मकसद युवाओं और बच्चों को समाज के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहना और बीएसएफ के प्रति जानकारी देते हुए उन्हें बल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
बीएसएफ की बाइक रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने रविवार की सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर बीएसएफ के जांबाजों की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर रैली की शुरुआत हुई। यह रैली अमृतसर के जेसीपी अटारी से शुरू होकर 11 अक्तूबर को गुजरात के केवड़िया में संपन्न होगी। इस अवसर पर सेक्टर हेडक्वार्टर बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ और डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह रैली कुल 10 दिन में 2160 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान देश के बच्चों और युवाओं को देशभक्ति और आपसी सद्भावना का संदेश देगी। इसमें बल के पुरुष जांबाजों के साथ-साथ महिला कर्मचारी (सीमा भवानी) भी हिस्सा लेकर महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देंगी। 

विज्ञापन

बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ ने रैली में शामिल होने वाले पुरुष व महिला सदस्यों के साथ सीपी अरुणपाल सिंह की जान पहचान करवाई। सीपी ने रैली में शामिल टीम के सदस्यों व बीएसएफ के अधिकारियों को बधाई दी। सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी संजय गौड़ ने कहा कि यह रैली डीजी पंकज कुमार के दिशानिर्देश और आईजी ट्रेनिंग सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू की गई। इंस्पेक्टर अवधेश (कमांडो) और इंस्पेक्टर हिमांशु रोही (महिला अधिकारी) के नेतृत्व में 34 बाइकर्स, जिनमें 15 पुरुष जांबाज और सीमा भवानी समेत 15 महिला कर्मी रैली में हिस्सा ले रही हैं। इनमें से चार बाइकर्स रिजर्व में होंगे। 

उन्होंने बताया कि यह रैली अमृतसर से होकर जालंधर, अबोहर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, माउंट आबू और गांधीनगर के रास्ते 11 अक्तूबर को केवड़िया पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस रैली का मकसद युवाओं और बच्चों को समाज के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहना और बीएसएफ के प्रति जानकारी देते हुए उन्हें बल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना है। रैली शुरू होने से पहले स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डीआईजी गौड़ ने पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल (फुटबाल, अर्जुन अवार्डी) समेत मौजूद अन्य मेहमानों को सम्मानित भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें