फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते हुए बहन का वीडियो बनाया, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो

Sat, 08 Jul 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
राखी से पहले रिश्ते हुए शर्मसार। एक भाई ने नहाते हुए बहन का वीडियो बना लिया। उसके बाद जो हुआ, बहन जीते जी मर गई। घटना हरियाणा के हिसार की है।  चंडीगढ़ रोड स्थित एक गांव का एक युवक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर अपनी बुआ की बेटी को ब्लैकमेल कर 6 साल से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


यही नहीं वह उसकी सेलरी हड़पता रहा। इस तरह अब तक वह 15 लाख रुपये हड़प चुका है। पीड़िता ने इस बारे में सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। 28 साल की पीड़ित युवती ने शिकायत में कहा है कि उसकी मां को कैंसर है। उसके मामा का बेटा घर का काम करता था।

उसने जनवरी 2011 में एक दिन उसे छत पर बुलाया और मोबाइल में उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाईं। जब युवती ने पूछा कि ये तस्वीर तुमने कहां से लीं तो उसने बताया कि उसने बाथरूम में मोबाइल फोन रख दिया था। नहाते समय उसकी वीडियो बन गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे किया रेप

rape
युवती ने शिकायत में कहा कि ममेरे भाई ने उसे धमकी देकर कहा कि यह बात किसी और को बताई तो वह तस्वीरें पूरे शहर की दीवारों पर लगवा देगा। उसके नग्न फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसके साथ रेप करता रहा। उसके दो महीने बाद वह गुरूग्राम की एक इंटरनेशनल कंपनी में जॉब करने लगी। ममेरा भाई वहां भी पहुंच गया और उससे रेप करता रहा।

मेल आईडी, फेसबुक व बैंक अकाउंट किये हैक      
युवती ने बताया कि उसने उसकी ई-मेल आईडी, फेसबुक और बैंक अकाउंट हैक कर लिए थे। वह सेलरी डालने पर नेट बैंकिग के जरिये पैसे निकाल लेता। वह अब तक उसके 15 लाख रुपये हड़प चुका है। वह उसकी फेसबुक आईडी से लोगों से चैट करता था।

वह मोबाइल फोन पर दूसरे लोगों से लड़की की आवाज में बातें करता। ताकि उसे दुष्चरित्र साबित कर सके। आखिरकार युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग होकर परिजनों को आपबीती बताई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें