फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई ने बहन से रचाई शादी, कागजों में भी किया हेरफेर...कारण जान दंग रह जाएंगे

Tue, 22 Jan 2019 06:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

लोगों में विदेश जाने का जूनून इस कदर सवार है कि वो बहन से भी शादी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही हैरानी भरा ताजा मामला सामने आया है। सगे भाई ने विदेश जाने की चाहत में बहन से फर्जी शादी कर ली। मामला पंजाब के बठिंडा जिले का है। युवक ने बहन को ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए फर्जी शादी और बहन को बतौर पत्नी लेकर विदेश भी पहुंच गया।

विज्ञापन


 मामला सामने आने पर पुलिस ने सगे भाई-बहन अमनदीप कौर, मनप्रीत सिंह, नानी दलीप कौर के अलावा शादी के आनंद कारज करवाने वाले गुरुद्वारा के ग्रंथी समेत तीन अन्य लोगों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी भाई-बहन ने अपनी ही मौसेरी बहन रणवीर कौर के असली कागजातों में भी हेरफेर किया।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
 पुलिस को दी गई शिकायत में रणवीर कौर ने बताया कि उसकी मौसी जसविंदर कौर ने उसके कागजात से छेड़छाड़ कर उसके नाम पर पासपोर्ट बनवा लिया और उस पर फोटो अपनी बेटी अमनदीप कौर की लगवा ली और उसके बिना पूछे ही उसे एक बैंक खाते में हिस्सेदार बना लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमनदीप कौर का भाई मनप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में पहले ही पीआर (परमानेंट रेजीडेंट) था। 

उसने ऑस्ट्रेलिया में बुलाने के लिए दिसंबर 2012 में अपनी सगी बहन अमनदीप कौर के साथ फर्जी शादी कर ली और एक गुरुद्वारा साहिब में उसने अपनी बहन के साथ आनंद कारज भी करवा लिया। इसके बाद आरोपी मनप्रीत सिंह ने अपनी बहन को उसके कागजात में हेरफेर कर पहले अपनी पत्नी बनाया, इसके बाद अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले गया। 

थाना बलियांवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सगे भाई-बहन मनप्रीत सिंह, अमनदीप कौर, मां जसविंदर कौर, नानी दलीप कौर, गुरुद्वारा के ग्रंथी बूटा सिंह और जगरूप सिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे सगे भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज होने की बाबत दूतावास को भी पत्र भेजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें