फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: मृतक डीएसपी के भाई को नशा तस्करी में आठ साल की कैद और जुर्माना, भाभी को भी 11 साल का कारावास

Fri, 08 Mar 2024 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मामला 2019 का है। एसटीएफ ने तीन तस्करों को काबू कर उनसे हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की थी। तस्करों में डीएसपी दिलप्रीत सिंह के भाई भाभी शामिल थे। हालांकि डीएसपी ने उनसे हर तरह से नाता तोड़ लिया था। 
विज्ञापन
Court Order
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा के जिम में कसरत करते जिन डीएसपी दिलप्रीत सिंह की 22 फरवरी को मौत हो गई थी, उनके भाई भाभी को नशा तस्करी में कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। डीएसपी दिलप्रीत सिंह ने अपने भाई भाभी के साथ नाता तोड़ लिया था। 
विज्ञापन


एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह की अदालत ने हरप्रीत सिंह को आठ साल की सजा और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं हरप्रीत की पत्नी सर्बजीत कौर और साथी दलबारा सिंह को 11-11 साल की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। 

एसटीएफ ने 2019 में एक महिला समेत तीन तस्करों को काबू किया था। उनके कब्जे से 1.057 किलो हेरोइन एवं एक लाख से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई थी। एसटीएफ ने मोहाली में मामला दर्ज किया था। आरोपियों के कब्जे से नशा, ड्रग मनी के अलावा तीन कारें, बीस मोबाइल फोन एवं दस विदेशी घड़ियां भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें