फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 24 घंटे भी नहीं बीते, फंदे पर झूल गई दुल्हन, जानें क्या है मामला

Tue, 15 Dec 2020 01:34 PM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)।
विज्ञापन
दुल्हन ने की आत्महत्या। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक में शादी के 24 घंटे में ही एक नवविवाहिता फंदे पर झूल गई। मामला रोहतक के महम का है। यहां के गांव में जब घरवालों ने दुल्हन को फंदे पर लटके देखा तो अयोध्या से उसके परिजनों को बुलाया। दोपहर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुला घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया। मृतका के परिजनों के अयोध्या से रोहतक पहुंचने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 


पुलिस के मुताबिक,, थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक पवन की शादी 12 दिसंबर को अयोध्या (यूपी) निवासी मैना के साथ हुई थी। 13 दिसंबर को बरात अयोध्या से महम लौटी। 14 दिसंबर सुबह करीब 5 बजे पवन ने मैना को कमरे में ही फंदे से लटका हुआ देखा। 
विज्ञापन


पवन ने मैना को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पवन पेशे से किसान है। उसका एक बड़ा भाई विवाहित है, वह भी किसान है। उसके पिता प्लंबर हैं और भिवानी में काम करते हैं। मैना की आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं है। उसके परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें