फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी : गिरफ्तार जेई को भेजा जेल, एक्सईएन से भी होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हरियाणा टूरिज्म के जेई सुरेश फोगाट को विजिलेंस ने एक दिन का रिमांड पूरा होने पर बुधवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब विजिलेंस एक्सईएन से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

एक्सईन को जांच में शामिल करने के लिए विजिलेंस की टीम बुधवार को हरियाणा टूरिज्म के दफ्तर में नोटिस देने गई थी लेकिन एक्सईएन वहां मौजूद नहीं मिले। इसके बाद विजिलेंस ने नोटिस हरियाणा टूरिज्म के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट के पीए को दिया। विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि एक्सईएन के अलावा और भी लोगों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में किसी की भी रिश्वत मामले में भूमिका पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता धर्मेंद्र और जेई सुरेश फोगाट के बीच रिश्वत के पैसों के लेनेदेन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। इसमें जेई ने कहा है कि उसकोे एक्सईएन से बिला पास करवाने हैं। बता दें कि विजिलेंस ने हरियाणा टूरिज्म के जेई को सोमवार शाम को सेक्टर-26 स्थित द ग्रेट बियर बार में दस हजार की रिश्वत लेेते रंगेहाथ दबोचा था।
विज्ञापन

बॉक्स
30 हजार रुपये में हुआ था सौदा
रोहतक निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसने फरीदाबाद में हरियाणा टूरिज्म की चहारदीवारी बनाने का ठेका लगभग 27 लाख रुपये में लिया था। इसके लगभग 10 लाख रुपये का भुगतान विभाग की तरफ से नहीं हुआ है। बिल पास करने के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। इससे पहले 9 लाख रुपये और 6 लाख रुपये के बिल पास कराने के लिए भी सुरेश फोगाट ने उससे करीब 80 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद 10 लाख रुपये के बिल को एक्सईएन से पास करवाने के लिए आरोपी 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। धर्मेंद्र ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये देने के लिए कहा था बाकी के 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें