फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश लुटेरों से भिड़ी महिलाएं, बहादुरी से किया सामना

Wed, 01 Jun 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
मुक्तसर में लुटेरों से भिड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में अब महिलाएं भी नकाबपोश लुटेरों का बहादुरी से सामना करने लगी हैं। ताजा मामला, मुक्तसर में सामने आया। यहां गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर तीन स्थित गली में रविवार रात करीब नौ बजे तीन नकाबपोश युवकों ने लूट के इरादे से एक घर में घुसकर महिलाओं पर कापे से हमला कर दिया। इस दौरान दो महिलाओं ने हिम्मत जुटाते हुए नकाबपोश लुटेरों से मुकाबला किया तो वह भाग खड़े हुए। एक लुटेरे को लोगों ने गली में ही काबू कर लिया। घायल महिलाओं को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने एक और हमलावर को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के नाका नंबर तीन की गली में रात के करीब नौ बजे काका सिंह के घर पर उनकी पत्नी छिंदरपाल कौर (63), परमजीत कौर (43) और रमनदीप कौर (23) मौजूद थी। इस दौरान तीन नकाबपोश युवक दीवार फांदकर घर में घुसे और लॉबी में बैठी छिंदरपाल कौर पर कापे से हमलाकर दिया। इसपर परमजीत कौर व उनकी पुत्री रमनदीप कौर नकाबपोश युवकों पर झपट पड़ी तो दो युवकों के नकाब उतर गए। इसके बाद नकाबपोश परमजीत और रमनदीप पर हमला करते हुए भागने लगे।

महिलाओं के शोर मचाने पर गली के लोग इकट्ठा हो गए। उनमें से एक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। उसका नाम करन सिंह है। दो युवक भागने में कामयाब हो गए। तीनों घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। छिंदरपाल कौर के भतीजे अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह दो हमलावरों को जानते हैं। वह उनके गांव चक्क सौदोके की तरफ के गांवों के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम रमनदीप सिंह और दूसरे का करन सिंह है। थाना सिटी पुलिस ने रमनदीप सिंह को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें