फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव दूर करना चाहते हैं तो हेल्थ वेल्थ हैपिनेस कार्निवाल, शेड्यूल

Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्रह्मा कुमारीज का जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन
अगर आप तनाव को दूर करना चाहते हैं तो ब्रह्मा कुमार ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हेल्थ वेल्थ हैपिनेस कार्निवाल में जरूर पहुंचें। सेक्टर-34 के ग्राउंड में इस कार्निवल का आयेाजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिह सोलंकी इस कार्निवाल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


यह बात ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पंजाब जोन के डायरेक्टर बीके अमीर चंद ने सेक्टर-33 स्थित राजयोग भवन में प्रेसवार्ता केदौरान बताई। उन्होंने कहा कि  आज की दौड़ भरी जिंदगी में लोग हैपिनेस एवं खुशियों से दूर होते जा रहे हैं । खुशी की चाहत सभी रखते हैं, लेकिन उसे बाहर तलाशते हैं। लोगों की इसी चाह को पूरा करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चंडीगढ़ शहर में पहली बार युवा, बच्चों और बुजुर्गों के लिए हेल्थ वेल्थ हैपिनेस कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है ।  

सकारात्मक विचारों की जरूरत
उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण परिस्थितियों से मुक्त होने के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। मन में लगातार चलने वाले नकारात्मक विचारों से दिमाग में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ उतरकर शरीर में आ जाते हैं जिससे अनेक बीमारियां होती हैं। मन के नकारात्मक विचारों से मनोबल और आत्मबल कमजोर बन जाता है ।उन्होंने बताया कि यह मेला 22 से 28 सितंबर तक सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब के सामने वाले ग्राउंड में दोपहर बाद दो बजे से रात नौ बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


माडल के जरिए बताएंगे मानवता का इतिहास
अमीर चंद ने कहा कि मेले का उद्देश्य लोगों को अनिद्रा, व्यसन, अशांति और मानसिक तनाव आदि बुराइयों से दूर करने की कोशिश है। इस मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें मुख्य है मानवता के संपूर्ण इतिहास की संपूर्ण यात्रा जिसमें सुंदर चित्रों एवं मॉडल्स द्वारा समझाया जाएगा। मन की उलझनों को सुलझाने के लिए स्पेशल काउंसलिंग क्लीनिक भी इस मेले में खोला गया है। मेले का मुख्य आकर्षण 27 फुट के कुंभकरण का लाइव शो होगा।
विज्ञापन


मेहर मित्तल का जन्मदिन मनाया
प्रेसवार्ता के बाद पंजाबी हास्य अभिनेता मेहर मित्तल का 83 वां जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर चंडीगढ़ की इंचार्ज बीके उत्तरा बहन भी उपस्थित थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें