फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन को मिला कैबिनेट मंत्री का साथ: ब्रह्म मोहिंद्रा बोले- अमरिंदर सिंह से मसला सुलझाने पर ही सिद्धू से करूंगा मुलाकात

Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा खुलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू से तभी मिलूंगा जब वे कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपने मसले सुलझा लेंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत किया। इस बीच सिद्धू ने अमृतसर में बुधवार को विधायकों की बैठक बुला ली है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ब्रह्म मोहिंद्रा इस बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं। 
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त किए जाने का स्वागत तो किया लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मसलों को निपटाने तक सिद्धू से निजी मुलाकात करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में मोहिंद्रा ने कहा कि सिद्धू की नियुक्ति का फैसला हाईकमान ने लिया है, इसलिए इसका स्वागत है। हालांकि मैं सिद्धू को तब तक नहीं मिलूंगा, जब तक वह मुख्यमंत्री से नहीं मिलते और उनके साथ अपने मसले हल नहीं करते। मोहिंद्रा ने कहा कि कैप्टन कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं और इसलिए वह (मोहिंद्रा) पार्टी के प्रति अपने फर्ज से बंधे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कैबिनेट के प्रमुख भी हैं, जिसका वह (मोहिंद्रा) हिस्सा हैं।

अमरिंदर सिंह भी अपने रुख पर कायम
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपने रुख पर कायम हैं। कैप्टन ने कहा कि जब तक सिद्धू सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनसे कोई मुलाकात नहीं करूंगा। 
विज्ञापन


सिद्धू ने विधायकों की अमृतसर में बुलाई पहली बैठक
पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने नवजोत सिंह सिद्धू अब फार्म में आ गए हैं। अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वह पार्टी विधायकों की पहली बैठक में शिरकत करेंगे। इस बैठक में वह नेता भी शामिल होंगे, जिन्होंने 2017 से पहले हुए चुनाव में प्रतिभाग किया है। इस बैठक के बाद वह कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ संगठन को लेकर चर्चा करेंगे।

पंजाब कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पंजाब के दौरे पर हैं। तीन दिन चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद नए प्रधान सिद्धू मंगलवार को जालंधर और अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान जगह-जगह पर नवजोत सिंह सिद्धू का भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें