फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः ब्यास नदी में नहाने गए आठ युवक बहे, दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
ब्यास नदी में डूबे युवकों की तलाशी में जुटे गोताखोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बैसाखी के मौके पर ब्यास नदी में नहा रहे आठ युवक बह गए। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन लापता हैं। वहीं तीन युवकों को लोगों ने बचा लिया। बुधवार शाम ये सभी युवक नदी में स्नान कर रहे थे तो अचानक तेज धार में बह गए। युवक गांव वजीर भुल्लर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिले के पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लापता युवकों की तलाश की जा रही है। नदी में पानी का प्रवाह तेज होने के चलते इसमें दिक्कत आ रही है। लापता तीन युवकों में करमजीत सिंह और परमजीत सिंह सगे भाई हैं।

मरने वालों की पहचान पलविंदर सिंह (18) और हरमीत सिंह (18) के रूप में हुई हैं। एसडीएम राजेश कुमार पोपली और डीएसपी सोहन सिंह भट्टी देर शाम घटनास्?थल पर ही जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक युवकों को ढूंढने में सफलता नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें